Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

अतिक्रमण न हटाने के लिए आरआइ और बाबू ने मांगे 50 हजार, उमरिया कलेक्टर ने दोनों को किया निलंबित

शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ना हटाने के लिए आरआइ और तहसील कार्यालय बिलासपुर के एक बाबू द्वारा 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत कलेक्टर से की गई है। इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने आरआइ और बाबू को निलंबित कर दिया है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आरआइ बैसाखू राम प्रजापति तहसील कार्यालय बांधवगढ़ में पदस्थ है जिन्होंने पुष्कल मिश्रा 42 वर्ष निवासी सुभाषगंज से अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में पुष्कल मिश्रा ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्‍तव से शिकायत की है।

यह लगाए हैं आरोप : कलेक्टर से की गई शिकायत में पुष्कल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वह अपने पिता को आवंटित कालोनी के मकान में निवास करते हैं और सामने की खाली जगह पर उन्होंने 15-16 साल पहले एक दुकान का निर्माण कर लिया था। शासकीय भूमि पर दुकान निर्माण करने के बाद धारण अधिकार के तहत आवेदन भी लगा दिया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दुकान को तोड़ने को लेकर राजस्व विभाग द्वारा कई बार उन्हें चेतावनी दी गई और इसके बदले पैसे की मांग की गई।

आफिस मिलाकर मांगे पैसे : पुष्कल मिश्रा ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें तहसील कार्यालय में बुलाकर सहायक वर्ग-3 शेख इरशाद मंसूरी के द्वारा पैसों की मांग की गई थी। उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए थे जो देने में वह असमर्थ थे। बाद में यह रकम 40 हजार कर दी गई। 20 हजार रुपये तहसीलदार के लिए और 20 हजार रुपये आरआइ ने अपने लिए मांगे थे। शिकायत होने के बाद कलेक्टर ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और आरआइ बैसाखू प्रजापति तथा सहायक वर्ग-3 शेख इरशाद मंसूरी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ने सोमवार को की है।

तोड़ दी गई दीवार : बताया गया है कि 22 जनवरी को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के दौरान पुष्कल मिश्रा की दीवा तोड़ दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायत की थी। शिकायत को सही पाने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img