Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

आलीराजपुर पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल, अमर बलिदानी आजाद की प्रतिमा को करेंगे नमन

 प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को आलीराजपुर पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे वन विभाग के रेस्ट हाउस गए जहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल यहां से जिला चिकित्सालय जाएंगे। यहां इंटीग्रेटेड ट्रीटमेंट सेंटर का अवलोकन करेंगे। सहयोग गार्डन में सिकलसेल एनीमिया जांच एवं स्क्रीनिंग कैंप का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर सिकलसेल एनीमिया पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन करने के पश्चात ट्रायबल टूरिज्म एवं महिला सशक्तीकरण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। दोपहर एक बजे साई राम टेक्नो मैनेजमेंट के वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद राज्यपाल यहां से फारेस्ट सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगे। बता दें कि राज्यपाल के दौरे के लिए शहर में खास तैयारियां की गई हैं। जिला अस्पताल परिसर में स्थित सहयोग गार्डन को संवारा गया है। सफाई का भी विशेष अभियान नगर में चलाया गया।

दोपहर तीन बजे आजाद कुटिया पहुंचेंगे- दोपहर 2.30 बजे चंद्रशेखर आजाद नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.10 बजे आजाद कुटिया पर अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यहां से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर आजादनगर में खास तैयारियां की गई हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात – राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों का काफिला जहां से भी गुजरेगा, वहां कुछ देर के लिए यातायात को रोक दिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img