Wednesday, June 17, 2026
38 C
Bhopal

एक एम के चक्कर में घनचक्कर बना भंवरलाल, दो साल से नहीं मिली पीएम सम्मान निधि

करीबी गांव छीरखेड़ा का 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान भंवरलाल अहिरवार आधार कार्ड में अपने नाम की स्पेलिंग में एम लग जाने से बैंक के चक्कर लगाते- लगाते घनचक्कर हो गया लेकिन उसे दो साल से प्रधानमंत्री सम्मान निधि की हर तीन माह में मिलने वाली दो- दो हजार रुपये की राशि नहीं मिली। मंगलवार को तहसीलदार केएन ओझा ने इस बुजुर्ग की परेशानी को गम्भीरता से लेते हुए सम्मान निधि के पोर्टल में एम जोड़ दिया। जिससे उसे अगली क़िस्त मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की शुरुआत की थी। इसी योजना में चार बीघा जमीन के किसान छीरखेड़ा निवासी भवरलाल का पंजीयन हुआ था। उसे पंजीयन के बाद वर्ष 2019 अक्टूबर तक तो सम्मान निधि की दो- दो हजार रुपये की क़िस्त मिली लेकिन उसके बाद आधार कार्ड अनिवार्य कर देने से उसकी क़िस्त अटक गई। भवरलाल के आधार कार्ड पर भम्वर लाल लिखा हुआ था जबकि पंजीयन के पोर्टल पर भवरलाल अंग्रेजी में लिखा था। इस नाम मे अंग्रेजी का एम शामिल नही था, जिसकी वजह से पोर्टल पर भवरलाल की सम्मान निधि की राशि प्रदर्शित नहीं हो रही थी। बुजुर्ग भवरलाल दो साल से अधिक समय से बैंक और तहसील के चक्कर लगाते रहा लेकिन कोई अधिकारी उसकी समस्या समझने को तैयार नहीं थे। दो दिन पहले विदिशा तहसीलदार ग्रामीण केएन ओझा फसल गिरदावरी के सत्यापन के लिए छीरखेड़ा गए थे। वहां उन्हें भवरलाल ने अपनी परेशानी बताई थी। जिस पर ओझा ने उसे मंगलवार को तहसील कार्यालय बुलवाया। यहां जब दस्तावेजों की जांच की तो एम का चक्कर समझ आया। ओझा ने बताया कि उन्होंने किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुसार एम जुड़वा दिया है। अब उनका नाम पोर्टल पर दिखाई देने लगा है। अगली बार से उन्हें सम्मान निधि की राशि मिलने लगेगी।

Hot this week

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img