Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन में आज करेंगे 11 सड़कों का शिलान्यास

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को उज्जैन आएंगे। वे यहां 6247 करोड़ रुपये से बनने वाली 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित उनके सात मंत्री, 12 विधायक और पांच सांसद भी शामिल होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर एमएल पुरबिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे उज्जैन आएंगे। वे कोठी पैलेस के निकट बने दिव्यांग पार्क का निरीक्षण कर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।

दोपहर 1.30 बजे आगर रोड स्थित मकोड़ियाआम चौराहे पर उज्जैन-देवास, उज्जैन-गरोठ, उज्जैन-बदनावर फोरलेन, उज्जैन-झालावाड़ और जीरापुर-सुसनेर टूलेन सहित 11 सड़कों का शिलान्यास करने आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे इंदौर रवाना होंगे। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव आदि शामिल होंगे।

सांसद उठाएंगे यह मांग

समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया फ्रीगंज से महाकालेश्वर मंदिर तक फ्लाई ओवर बनाने, उज्जैन-आगर रोड को फोरलेन में तब्दील करने, पीथमपुर-जावरा मार्ग को उज्जैन- तराना-उन्हेल-नागदा बायपास से जोड़ने की मांग केंद्रीय मंत्री से करेंगे।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img