Saturday, October 10, 2026
21.3 C
Bhopal

केरवा डैम क्षेत्र में की गई थी युवक की गला रेतकर हत्या, एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग

राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में स्थित केरवा डैम को जाने वाली सड़क के किनारे आठ जनवरी की सुबह पुलिस ने एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया था। किसी ने गला रेतकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। शव की तलाशी में पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला था, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर अंधे कत्ल के इस मामले में सुराग जुटाने की कोशिश तो शुरू की है, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है।बता दें कि रातीबड़ थाना इलाके में स्थित साक्षी ढाबे से केरवा डैम को जाने वाले मार्ग पर स्थित विस्परिंग पाम कालोनी के सामने आठ जनवरी की सुबह लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा था। किसी ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली थी। इस दौरान युवक की पेंट के जेब से 50 रूपये का एक नोट, राजश्री गुटखा का पाऊच और एक मास्क मिला था। शव के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन ऐेसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।

रातीबड़ थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। गोरे रंग के युवक के सिर के बाल छोटे थे। वह लाल रंग की चेक की शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहने था। उसने अंदर काले रंग का इनर भी पहन रखा था। पुलिस राजधानी और आसपास के सभी जिलों में मृतक का फोटो और हुलिए की जानकारी भेज चुकी है। हालांकि अभी तक मृतक के बारे में कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img