Friday, March 13, 2026
31.3 C
Bhopal

पत्नी ने तहसीलदार व बहनोई के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला

तहसीलदार प्रदीप केन ने पीतांबरा स्टेट के पास मरघट रोड पर रास्ता रोककर मंगलवार की रात को पत्नी निर्मला केन की मारपीट कर दी। बुआ बचाने के लिए आईं तो उन्हें भी पीटा। आरोपित ने पत्नी के मुंह पर किसी नुकीली चीज से हमला किया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर तहसीलदार व उसके जीजा सुरेश सोनी व मोहन सिंह छावरिया के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फरियादिया ने पति के खिलाफ यह तीसरी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश नगर निवासी निर्मला केन महिला बाल विकास कार्यालय गोला का मंदिर चौराहे पर पदस्थ हैं। फरियादिया का कहना है कि वह आफिस से एक्टिवा से अपने घर जा रही थीं। तभी आरोपितों ने उसकी गाड़ी के सामने अपनी कार लगाकर रोक लिया और मारपीट कर दी। साथ ही उनकी बुआ लक्ष्मी राजौरिया के सिर में पत्थर मार दिया। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।

युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

दर्पण कालोनी निवासी 74 साल के वृद्घ गोपाल कृष्ण ने मनीष चौहान के खिलाफ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला थाटीपुर थाने में मंगलवार को दर्ज कराया है। आरोपित राजस्थान का निवासी है। वृद्घ का आरोप है कि आरोपित ने तीन साल पहले 25 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाने के लिए दिए थे। आरोपित ने मुनाफा देने का भी वादा किया था, लेकिन अब मूलधन भी वापस नहीं लौटा रहा है। थाटीपुर थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि दर्पण कालोनी निवासी गोपाल कृष्ण सुरेखा ने लिखित शिकायत कर बताया कि उनकी बेटी के ससुराल से पक्ष परिचित मनीष चौहान निवासी राजस्थान का उनके घर भी आना-जाना था। 2019 में आरोपित ने बताया कि वह शेयर का काम करते हैं। पैसा शेयर में लगाने से बैंक से ब्याज से अधिक मुनाफा होता है। घर में पैसा रखने से कोई लाभ नहीं है। उन्होंने आरोपित की बातों में आकर अपनी जमा-पूंजी के 25 लाख रुपये थमा दिए। अब मनीष चौहान पैसा वापस करने से मुकर गया। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img