Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

पानी में डुबोकर की गई थी महिला की हत्या, संदेही पर मामला दर्ज

कचनार थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला दर्ज किया है। इसकी मौत 30-31 मई 2021 की रात को पानी में डुबोकर की गई थी। महिला का शव म्यापुर नदी की झिरिया में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर एक संदेही व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र 32 वर्ष थी। 30-31 मई 2021 की रात को म्यापुर नदी की छिरिया में महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला था। इसके बाद आरोन थाना की पनवाड़ीहाट चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मर्ग को कचनार थाना पुलिस को दिया गया। चूंकि कचनार थाने में महिला की पूर्व से ही गुमशुदगी दर्ज थी। टीआई सुरेश नागर ने बताया कि मृतका के घर वालों के कथन कराए गए, जिनके आधार पर संदेही मनोज रघुवंशी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में आया कि महिला की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। इसके अलावा मृतका के शरीर पर मानव शुक्राणु भी पाए गए। हालांकि महिला शादीशुदा थी। इसलिए पति का डीएनए कराया गया है कि यह शुक्राणु उसी के हैं या अन्य किसी ने मृतका के साथ दुष्कर्म किया था।

पुरानी पानी की टंकी को डिस्मेंटल करने की जरूरत

अशोकनगर। राजपुर कस्बे में वर्षों पुरानी पानी की टंकी है जो अब जर्जर हो चुकी है। ग्राम पंचायत के सरपंच रूप सिंह कुशवाह ने कलेक्टर को आवेदन देकर हनुमान चौराहा पर बनी पानी की टंकी को डिस्मेंटल कराने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि पानी की टंकी काफी जर्जर हो चुकी है। इसमें आसपास में दुकानें लगी रहती हैं साथ ही टंकी के आसपास हाट बाजार लगता है। मुख्य रास्ते के पास स्थित होने के कारण बाजार, स्कूल आदि आने-जाने वाले लोग यहां से गुजरते हैं। ऐसे में यदि कभी पानी की टंकी धराशायी हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। चूंकि नवीन पानी की टंकी का निर्माण रेपरी मार्ग पर हो रहा है इसलिए इस टंकी को गिराने की आवश्यकता है।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img