भोपाल:। जी हां भोपाल के सभी रज्जका याफ़्ता पटिएधारियों को सूचित क़िया जाता है कि आज रात ख़ाकीधारियो से बचकर रहे क्योंकि आज की रात कमिश्नर प्रणाली के कॉम्बिंग गश्त की रात है। आज सातों DCP ज़ोन के बल को एकत्रित कर के एक बाहुबली बल तैयार किया गया है जो चोर लुचक्कों के खेमो पर ही नही बल्कि अय्याश रईसजादो के लिए भी भारी पड़ेगा। इस सामूहिक गशतिया दस्ते में मैदानी बल के साथ साथ अडिशनल DCP सचिन अतुलकर व DCP रियाज इक़बाल व सभी आला अधिकारी भी मौज़ूद है अब देखना ये है कि इस क़त्ल की रात कौन कौन चढ़ता है पुलिस के हत्ते।




