Wednesday, February 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में ठिठुरन से राहत, दिन में चुभने लगी धूप, रात में ठंड बरकरार

वसंत ऋतु का असर शहर के मौसम का मिजाज झलकने लगा है। सुबह-शाम के समय जहां ठंड बरकरार है, लेकिन दोपहर में धूप में चुभन का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार-बुधवार को अधिकतम तापमान कुछ और बढ़ सकता है। गुरूवार से एक बार फिर दिन-रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह रविवार के अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस कम है। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साहा के मुताबिक फरवरी माह में रात के समय हल्की ठंडक का एहसास बरकरार रहता है। वर्तमान में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो रहा है। हालांकि बीच-बीच में हवा का पैटर्न उत्तरी भी हो जाता है। इस वजह से सुबह-रात के समय वातावरण में ठंड बरकरार है।

ये वेदर सिस्टम हैं सक्रियमौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इसके चलते मध्य प्रेदश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से भी एक अन्य प्रेरक चक्रवात भी बनेगा। इससे हवाओं के साथ नमी आने लगेगी। इससे प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बादल छाने लगेंगे। साथ ही बुधवार से चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से राजधानी में सिर्फ तापमान के बढ़ने की ही संभावना है। 10 फरवरी के बाद तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img