Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

भोपाल शहर में आज वाजपेयी नगर, दानिश हिल्‍स, पर्णकुटी परिसर सहित कई इलाकों दो से छह घंटे तक बंद रहेगी बिजली

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली लाइनों में रखरखाव व अन्य कार्यों के चलते बिजली कंपनी वाजपेयी नगर मल्टी के आसपास इलाके में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल छह घंटे बिजली सप्लाई बंद करेगी। वहीं पर्णकुटी परिसर, होटल, पीपलनेर, हाईटेक सिटी प्रकाश स्कूल, खजूरी गांव, गुर्जर अपार्टमेंट, साईं स्पर्श-दो, पलक विहार व आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर तीन जे बजे कुल पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।इधर कोलार में बंजारी दशहरा मैदान कान्हाकुंज रोड चौड़ीकरण के चलते बिजली लाइनों का शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक दानिश हिल्स व्यू, कान्हाकुंज, आशीर्वाद कालोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर एन्क्लेव, फाइन कैंपस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शैफर्ड कालोनी, दानिशकुंज एक से दो में बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। वहीं 11 केवी अटलांटिक फीडर का रखरखाव कार्य के चलते दो घंटे सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रामायण साउथ एवेन्यू, सिग्नेचर 360, सिग्नेचर सिटी, कस्तूरी रायल पार्क, इंद्रप्रस्थ हाइट व आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।

रामलीला में आज राम का वनवास गमन

इधर वसंती रामलीला समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार को रामलीला में भगवान राम का वनवास होगा। भगवान राम, लक्ष्मण व सीता मैया 14 वर्ष के वनवास के लिए अयोध्या से रवाना होंगे। श्रद्धालु उन्हें विदाई देंगे।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img