Thursday, March 5, 2026
35.2 C
Bhopal

साल के अंत तक इंदौर में ही होने लगेगी खाद्य पदार्थों की जांच, जनहित याचिका निराकृत

खाने-पीने के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में जल्दी ही खाद्य पदार्थों की जांच भी होने लगेगी। यहां तैयार हो रही फूड टेस्टिंग लैब साल के अंत तक काम करने लगेगी। 80 प्रतिशत काम पूरा हो भी चुका है। कलेक्टर को चार महीने में प्रींसिपल रजिस्ट्रार के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताना है कि काम कहां तक पहुंचा। इंदौर के अलावा ग्वालियर और जबलपुर में भी खाद्य सुरक्षा प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं, जबकि भोपाल स्थित प्रयोगशाला उन्नत होनी है। एक साल के भीतर इन सभी प्रयोगशालाओं का काम पूरा हो जाना चाहिए। हम याचिकाकर्ता की तारीफ करते हैं कि उन्होंने जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को न्यायालय की नजर में लाया।

इस आदेश के साथ हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला को लेकर दायर जनहित याचिका का निराकरण कर दिया। याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग ने दायर की थी। याचिका में कहा था कि इंदौर प्रदेश का आर्थिक राजधानी है। इस शहर को खाने-पीने वालों के शहर के रूप में भी पहचाना जाता है लेकिन यहां खाद्य पदार्थों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजना पड़ते हैं। जब तक भोपाल से जांच रिपोर्ट मिलती है तब तक खाद्य वस्तुएं लोगों के पेट में जा चुकी होती हैं।

Hot this week

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

Topics

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img