Saturday, February 21, 2026
20.4 C
Bhopal

सीबीआई टीम ने अवंतिका गैस के प्रोजेक्ट मैनेजर को रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया

इंदौर। सीबीआई की टीम ने अवंतिका गैस के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय शुक्‍ला को ट्रैप किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एनएचडीसी कार्यालय विजयनगर पर की गई।

डीएसपी अतुल हजेला के अनुसार शुक्‍ला ने 35 हजार की रिश्‍वत मांगी थी। पहली किश्‍त 15 हजार की मांगी गई थी। नगर निगम पानी की टंकी सेक्‍टर 54 पर फ‍रियादी को बुलाया गया था और रिश्‍वत लेते ही शुक्‍ला को पकड़ लिया गया।

सीबीआई भोपाल टीम ने बुधवार रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अब कल विजय शुक्‍ला को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी सीबीआई अधिकारियों ने शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया है। पकड़े जाने के बाद शुक्‍ला से गहन पूछताछ की गई।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img