Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर व्यापारियों ने रखा एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष

नगर में मैन रोड सहित अन्य मार्गो का अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर पिछले तीन दिनो से मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के लिये नगर प्रशासन के द्वारा दुकानों और मकानों के आगे चूने की लाइनिंग कराई गई जिसमें कोई मापदण्ड न होने से नाराज व्यापारियों ने एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखा है। नगर के मैन रोड, निवाडी रोड, ओरछा रोड, जेरोन रोड, टेहरका रोड, मुख्य बाजार रोड, सहित अन्य स्थानो से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर नगर प्रशासन के द्वारा पिछले तीन दिन से मुनादी कराई गई कि व्यापारी दुकानदार, मकान मालिक, गोदाम मालिक आदि के द्वारा घरो के आगे दुकानो के आगे जो भी अतिक्रमण किया गया है उसे स्वयं हटा ले अगर उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो नगर प्रशासन के द्वारा जो अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके लिये व्यय होने वाली राशि को अतिक्रमणकर्ता से बसूल की जाएगी। और दूसरे दिन भी नगर के दुकानो मकानो के आगे नगर परिषद के कर्मचारियो के द्वारा चूने की लाइन डालकर अतिक्रमण हटाने के लिये चिन्हित कर दिया। जिसका कोई मापदण्ड ना होने से व्यापारी नाराज हो गये। क्योकि जो चूने की लाइन डाली गई उसका एक समान ना डालकर जहां जैसी जगह मिली उस हिसाब से लाइन डाल दी गई।

मंगलवार को नगर के व्यापारी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अरूण जैन और भाजपा मण्डल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, गुण्डन जैन, रामप्रकाश श्रीवास्तव के साथ काफी संख्या में व्यापारियो का दल ने विधायक से फोन के माध्यम से चर्चा की जिस पर उन्होने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। इसके उपरांत अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पहुंचा जहां उन्होने एसडीएम अंकिता जैन के समक्ष अपना पक्ष रखते हुये कहा कि जो नगर परिषद द्वारा चूने की लाइन डाली गई है उसका एक समान बाली प्रकिया नही अपनाई गई। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का मापदण्ड तय होना चाहिये। जिस पर अंकिता जैन ने व्यापारियों से चर्चा करते हुये कहा कि नगर में आवागमन में आने जाने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिससे अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। इसलिये व्यापारियों की ओर से जो समय मांगा गया है उन्हें समय दिया जाएगा। और उनके द्वारा जो दुकानो के आगे सामान फैलाकर रखा जाता है उनके ही कहने के अनुसार दुकान दारो के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसलिये दुकानदार भी अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण न करे। और जो दुकानदारो के द्वारा 35-40 फुट तक अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है उसके लिये विचार किया जाएगा और पुनः व्यापारी दुकानदारो को बुलाकर बैठक आयोजित कर मापदण्ड तय किया जाएगा।

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img