Thursday, March 5, 2026
35.2 C
Bhopal

इंदौर के बायपास की होटल से सोना-नकदी से भरा बैग चुरा ले गए मेहमान

बायपास की एक होटल से लाखों का सोना और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर महमान बनकर आए और खाना खाया और ज्वेलरी व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है। पुलिस को शक है घटना में राजगढ़ के कड़िया सांसी गिरोह का हाथ है।

कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक घटना होटल प्राइड की है। फरियादी प्रतीक मनोहर लिलानी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। प्रतीक ने पुलिस को बताया रविवार को होटल के बैंकेट हाल में शादी समारोह चल रहा था। एक ब्राउन रंग का बैग जिसमें सोने के सिक्के, सोने का लाकेट, तीन कान के बाले, सोने की चेन और शगुन में महमानों द्वारा दिए गए लिफाफे रखे हुए थे। इस बैग को कोई बदमाश चुरा कर ले गया।

कड़िया सांसी गिरोह पर शक

पिछले दिनों हीरा नगर थाना क्षेत्र में भी दो ज्वलर्स के बच्चों की शादी में इसी तरह की घटना हुई थी। यहां से चोर 20 लाख रुपये से अधिक के सोना, चांदी और हीरे जड़ित जेवर चुरा कर ले गए थे। पुलिस को शक है वारदात राजगढ़ का कड़िया सांसी गिरोह करता है। इस गिरोह में छोटे बच्चे होते है। सूट बूट पहनकर बच्चे शादी में शामिल हो जाते हैं और मौका देखते ही ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस को घटना स्थल से बैग चुराने वाले बच्चों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए है।

Hot this week

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

Topics

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img