Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

इंदौर में प्लाट को लेकर बवाल, दोनों पक्षों ने जमकर पत्थर बरसाए

महावर नगर में गुरुवार को प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की और पथराव कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेताओं से जुड़े एक पक्ष ने गुंडों की मदद ली और महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। बंदूक लेकर आए गुंडों ने गोली भी चलाई। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर केस दर्ज किया है।

अन्नपूर्णा थाना टीआइ गोपाल परमार के मुताबिक करीब 1400 वर्गफीट का यह प्लाट वर्षों से खाली पड़ा हुआ है। प्लाट के कागज नीलेश गुप्ता के नाम से है। उसने पारस बसोड़, मीरा रानी, श्याम बेरवा व अन्य को बाउंड्री वॉल बनाने के लिए भेजा था। प्लाट के पास रहने वाले सत्यनारायण बिंदौरिया ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। श्याम के रिश्तेदारों ने घरों की छतों से ईंट व पत्थर फेंके। दूसरे पक्ष ने भी ईंट फेंकनी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष से तोताराम बिंदौरिया की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष से पारस बसोड़ की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। तोताराम का आरोप है कि नीलेश भाजपा नेताओं से जुड़ा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और वह गुंडों के बल पर कब्जा करना चाहता है। उसके द्वारा भेजे गुंडे बंदूक लेकर आए थे।

पत्नी को लेने गए पति ने जहर खाकर जान दी – पत्नी ने मायके से आने से मना कर दिया तो पति ने जहर खाकर जान दे दी। शिप्रा थाना पुलिस के मुताबिक स्वजन ने बताया कि बुधवार को उमेश सुसनेरिया निवासी देवगुराड़िया पत्नी काजल को लेने मांगलिया उसके मायके गया था। पत्नी ने आने से मना किया तो उमेश ने जहर खा लिया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img