Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Bhopal

उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट, जबलपुर में ठंड से मिली राहत

उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट से बुधवार को भी ठंड से काफी हद तक राहत रही। सुबह-सुबह जरूर ठंड का असर कायम रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है ठंड का असर वैसे- वैसे कम हो रहा है। सूरज की तेज धूप के कारण दिन में अब कम लोग ही गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है। तापमान में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। पिछले छह दिनों में दिन का अधिकतम तामपान करीब सात डिग्री तक बढ़ कर 19 से 27 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमन भी छह डिग्री से करीब पांच डिग्री उछल कर 12 डिग्री पर आ गया है। जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास कम हो गया है। लोगों को कडाकें की ठंड से मुक्ति मिल गई है।तीन फरवरी के बाद फिर बदल सकता है मौसम: हालांकि तीन या चार फरवरी के बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है। माैसम विभाग के मुताबिक हिमालयीन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी से कभी दक्षिण-पश्चिमी तो कभी उत्तरी-पश्चिमी हो रहा है। मंगलवार को भी दो से तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलती रही। जिससे ठंड लगातार कमजोर पड़ रही है। धूप की चुभन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो तापमान दो से तीन डिग्री तक अभी और बढ़ेगा। तीन या चार फरवरी के बाद हिमालीयन क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है जिससे वापस सर्दी का अहसास बढ़ सकता है।

तापमान में ऐसे आ रहा उछालदिन – अधिकतम – न्यूनतम27 जनवरी – 19.6 – 6.528

जनवरी – 20.2 – 6.429

जनवरी – 23.0 – 6.030

जनवरी – 26.1 – 8.531

जनवरी – 27.3 – 9.801

फरवरी – 27.2 – 11.0

02 फरवरी – 27.2 – 12.4

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img