Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

कटनी के पुरैनी में छत ढलाई के समय हादसा, दो की मौत, तीन घायल

निर्माणाधीन मकान में छत ढलाई के दौरान मंगलवार की दोपहर छत एक हिस्सा गिरने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मलबे में और भी मजदूरों की दबे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कुठला पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगी हुई है।

कुठला थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुरैनी स्थित मकान में छत ढलाई का काम लगाया गया था। जिसमें कुछ मजदूर सेंटिंग के ऊपर खडे होकर ढलाई के काम में लगे थे। काम के दौरान अचानक सेंटिंग की बल्लियां खिसक गई और छत भराभरा कर मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिसमें दबने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई वहीं तीन गंभीर घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने में लगी है।

क्रेन और जेसीबी से मदद से हटावाया मलबा : निर्माणाधीन मकान के मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए कुठला पुलिस रेस्क्यु में जुटी रही। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तुरंत जेसीबी और क्रेन बुलाकर मलबा हटवाया और नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए वाहनों से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ठेकेदार की लापरवाही होने के कारण होना बताया जा रहा है। सुबह डालने का काम शुरू हुआ और छत के कुछ हिस्से में लेंटर डल ही रहा था कि अचानक मकान के लेंटर की सेंटिंग कमजोर होने के कारण लेंटर ढहने की बात बताई जा रही है।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img