Tuesday, February 24, 2026
30.9 C
Bhopal

कानून की जानकारी समस्या का समाधान है

 आजादी के अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चल रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रम ‘व्यक्तित्व विकास’ कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय में विधिक साक्षरता विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान हुआ।

जिला विधिक सहायता प्राधिकरण सचिव जिला न्यायाधीश रईस खान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर कार्य करना चाहिए। अच्छी शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमें अपने जीवन को आदर्श एवं नैतिक बनाने का कार्य करना चाहिए। सामाजिक संरचना में भारतीय संस्कृति के मूल्यों के विघटन की समस्याएं उत्पन्ना की है जो सामाजिक विकृति के रुप में कानूनी प्रक्रिया को बाधित करते हैं। राष्ट्र के अस्तित्व के बिना नागरिकों का कोई अस्तित्व नहीं है। संविधान की उद्देशिका अनुरुप व्यक्तिगत उन्नाति इस प्रकार हो कि हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिकता और समानता को प्राप्त किया जा सके। वर्तमान समय में अधिकतर समस्याएं जानकारी के अभाव, लापरवाही एवं नियमों का पालन नहीं करने, पारिवारिक समस्याएं और बेरोजगारी से उत्पन्ना हो रही है। नई शिक्षा नीति रोजगार का सृजन करें। इससे समस्याएं कम की जा सकती है।

प्राचार्य डा. आरके सोहोनी ने कहा कि आमजन को कानून से संबंधित सामान्य बातों की जानकारी होना बहुत जरुरी है इसकी जानकारी होने से आजीवन लाभ प्राप्त होगा। जिला विधिक सेवा अधिकारी योगेश बंसल ने कहा कि कानूनी जानकारी से अपना जीवन किस प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार से कार्य करता है और इससे किस प्रकार सहायता ली जा सकती है की जानकारी प्रदान की। विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बनाए गए है इनसे असहाय महिलाएं, अनुसूचित जाति, जनजाति, बंदी, मानसिक विक्षिप्त को विधिक सहायता निशुल्क दी जाती है। विक्रम विवि कार्य परिषद सदस्य सचिन दवे ने संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विवि संबंधित समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खेल, छात्रवृति, रिजल्ट, माइग्रेशन, परीक्षा परिणाम आदि विषयों पर बातचीत की। प्राचार्य डा. रविंद्र कुमार सोहोनी ने सर्वाधिक नंबर लाने वाले पांच विद्यार्थियों को शुल्क संबंधी सहायता करने का आश्वासन दिया। राहुल चौबे, विकास भाटी भी सम्मिलित हुए। संचालन प्रो. संदीप सोनगरा ने किया। आभार व्यक्तित्व विकास पाठ्यक्रम संयोजक डा. वीणासिंह ने माना।

000000

जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ पोरवाल सोशल ग्रुप द्वारा विश्वपति शिवालय परिसर में सेवा बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नीतू संजय मेहता के सहयोग से कंबल वितरित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत ने कहा कि श्री पशुपतिनाथ पोरवाल सोशल ग्रुप सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जरुरतमंद की सेवा प्रभु सेवा के समान है। सेवा बैंक के सुनील बंसल एवं पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने भी ग्रुप के कार्यों की सराहना की। सोशल ग्रुप अध्यक्ष सुनीता गोविंद मुजावदिया ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. सुषमा सेठिया, गायत्री दिलीप मुजावदिया, अनिता जगदीश गुप्ता, दुर्गा सुनील धनोतिया, प्रीति जगदीश घाटिया, संध्या राजेंद्र घाटिया, अनिता ओम चौधरी, हंसा राघवेंद्र डबकरा, उषा ओम चौधरी, अलका राधेश्याम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, कृष्णकांत मोदी, जयश्री मुकेश, साक्षी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

Topics

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img