Tuesday, February 17, 2026
24.1 C
Bhopal

गुना में पोल्ट्री फार्म संचालक ने मोबाइल चोरी के शक में कर्मचारी को नग्न कर जलती लकड़ी से पीटा

विजयपुर थानाक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म पर एक कर्मचारी की मोबाइल चोरी के शक में नग्न कर जलती हुई लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपितों ने इस अमानवीय वारदात को अंजाम देते हुए उसका वीडियो भी बनाया। इधर, पुलिस ने शिकायत मिलते ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना विजयपुर थानाक्षेत्र के लाड़पुरा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में सोमवार देर शाम की है, जहां फार्म मालिक अपने साथियों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी बीच मोबाइल चोरी के संदेह में फार्म कर्मचारी अरविंद कलावत की मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान कर्मचारी के सभी कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और जलती लकड़ी से बेरहमी से पीटा गया। इस मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। इधर, जैसे-तैसे पीड़ित विजयपुर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर हेतराम गुर्जर और गोलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही मुख्य आरोपित हेतराम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गोलू अभी फरार है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि हेतराम का खेत गोलू के पोल्ट्री फार्म से लगा हुआ है और दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। हेतराम पर करीब आधा दर्जन और गोलू पर मारपीट आदि के दो मामले पूर्व में भी दर्ज हैं। पीड़ित फरियादी का मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

नानाखेड़ी क्षेत्र में भी सामने आ चुकी ऐसी वारदात

इसी तरह का एक मामला चार फरवरी को कैंट थाना के नानाखेड़ी क्षेत्र में सामने आया था। यहां एक युवक को छेड़छाड़ के शक में घर में घुसकर, पैर बांधकर पीटा और घसीटा गया था। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को नग्न कर जलती लकड़ी से मारपीट की हृदयविदारक घटना को गंभीरता से लिया है। एक आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपितों पर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img