Wednesday, February 25, 2026
20 C
Bhopal

ग्वालियर में बढ़ी ठंड, तापमान में चार डिग्री का गिरावट, जानें दिन में कैसा रहेगा माैसम

 जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से रात में फिर से ठंड की वापसी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिसे पर आ गया, जाे सामान्य से 3.1 डिसे कम रहा है। जिससे रात में ठंड चुभने लगी है। हालांकि दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे ठंड से राहत रहेगी। हवा से ठंडक रहेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। 13 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद हवा का रुख बदलेगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

जम्मू कश्मीर में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय थे, जिससे राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में चक्रवातीय घेरा सक्रिय था। इससे अंचल में बादल छाए हुए थे। नमी बारिश के रूप में नहीं बरस सकी। हवा में नमी रहने से बीते राेज रात में घना कोहरा छाया। सूर्य उदय तक दृश्यता 500 मीटर रही। सुबह 9 बजे तक सूरज नहीं निकलने से ठंड का सामना करना पड़ा। उत्तरी हवा की वजह से आसमान साफ हो गया। जम्मू कश्मीर से ठंडक आ गई, जिससे रात में ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड हाथों में चुभ रही थी।

तेज गति से चल रहीं बर्फीली हवा

-जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाओं की गति 6 किमी प्रतिघंटा है। अगले दो दिनों तक यह हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे शहर में ठंड बढे़गी। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस से के करीब दर्ज हो सकता है। कोहरा भी छाने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे के आसार हैं, इससे ग्वालियर का मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा।

-फरवरी के मध्यम से ठंड में गिरावट होने लगती है। सुबह व रात की ठंड रह जाती है, लेकिन इस बार मौसम काफी बदला हुआ है। दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img