Thursday, February 26, 2026
19.4 C
Bhopal

जानिये मध्‍य प्रदेश के मौसम का हाल : भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित छह शहरों में रहा शीतल दिन रहा

वर्तमान में मध्यप्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों बर्फबारी हुई है। हवाएं भी उत्तर की तरफ से आना शुरू हो गई हैं। इन सर्द हवाओं के कारण ठंड ने यू टर्न ले लिया है, जिसके चलते राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया। भोपाल, जबलपुर, उमरिया, मलाजखंड एवं धार में शीतलहर चली। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, मलाजखंड, बैतूल एवं उज्जैन में शीतल दिन रहा।

साहा ने बताया कि उत्तर भारत में बना ट्रफ आगे बढ़ गया है। उसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात भी उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से गुरुवार रात से हवा का रुख उत्तरी हो गया था। औसत 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

अब बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से शनिवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img