Thursday, March 5, 2026
22.9 C
Bhopal

जानें पुष्य नक्षत्र क्याें है खरीदारी के लिए खास, बाजार काे भी रहता है इंतजार

27 नक्षत्रों में पुष्य आठवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के उदय होने पर ज्योतिषाचार्य शुभ कार्य करने की सलाह देते हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सभी नक्षत्रों में इसे सबसे अच्छा माना जाता है। पुष्य को ऋग्वेद में तिष्य अर्थात शुभ या मांगलिक तारा कहते हैं। गाय के थन काे पुष्य नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। ये प्रतीक चिन्ह हमें पुष्य नक्षत्र के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता है। गाय को भारतवर्ष में प्राचीन तथा वैदिक काल से ही पूज्या माना जाता है तथा गाय के दूध की तुलना वैदिक संस्कृति में अमृत के साथ की जाती थी।

पुष्य नक्षत्र कब आता हैः पुष्य नक्षत्र के दौरान चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होता है। बारह राशियों में एकमात्र कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसके अलावा चंद्रमा अन्य किसी राशि का स्वामी नहीं है। चंद्रमा धन का देवता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। सोना, चांदी और नए सामानों की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र माना जाता है। सूर्य जुलाई के तीसरे सप्ताह में पुष्य नक्षत्र में गोचर करता है। उस समय यह नक्षत्र पूर्व में उदय होता है। मार्च महीने में रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक पुष्य नक्षत्र अपने शिरोबिंदू पर होता है। पौष मास की पूर्णिमा को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है।

पुष्य नक्षत्र में क्या कार्य करना फायदेमंदः पुष्य नक्षत्र खरीददारी के लिए उत्तम माना गया है। इस दौरान वाहन, जमीन या घर खरीदना बेहद लाभकारी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में किए गए काम दोषमुक्त होते हैं और जल्दी ही सफल हो जाते हैं। पुष्य नक्षत्र रविवार या गुरुवार को पड़े तो यह बेहद शुभदायक माना जाता है। इस शुभ संयोग को रवि पुष्य और गुरु पुष्य कहा जाता है।

वर्ष 2022 में पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र

-14-15 फरवरी- सोम और मंगल पुष्य

-14 मार्च- सोम पुष्य, 10 अप्रैल- रवि पुष्य, 7-8 मई- शनि और रवि पुष्य

– 4 जून- शनि पुष्य, 1 जुलाई- शुक्र पुष्य, 28 जुलाई- गुरु पुष्य

– 24-25 अगस्त- बुध और गुरु पुष्य

– 21 सितंबर- बुध पुष्य, 18 अक्टूबर- मंगल पुष्य, 14-15 नवंबर- सोम और मंगल पुष्य, 12 दिसंबर- सोम पुष्य नक्षत्र।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img