Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

दमोह के कुंडलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लिया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद

 आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का मुझे हमेशा ही आशीर्वाद प्राप्त रहा है, मेरी आस्था हमेशा ही आचार्य श्री के प्रति रही। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दमोह जिले के कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर बड़े बाबा आदिनाथ के दर्शन करने और आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेने आया हूं, उन्होंने कहा कि मैंने आचार्य श्री से प्रार्थना की है कि वे देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए, किसानों, नौजवानों की उन्नति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री से अन्य विषयों पर भी बात की।

श्री कमलनाथ के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रतन चंद जैन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मानक पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप खटीक हटा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरव पटेल,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष परम यादव, जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रजु यशोधरन सहित अनेक कांग्रेसियों ने भी इस अवसर पर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व पटेरा में हेलीपैड पर कमलनाथ जी के आगमन के दौरान हजारों की तादाद में कांग्रेस जनों ने जहां उनकी भव्य अगवानी की।वही सैकड़ों महिलाओं ने कलश रखकर पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने आए कमलनाथ जी का धार्मिक विधि विधान के साथ आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कमलनाथ जी के वाहनों का काफिला कुंडलपुर पहुंचा जहां पर उन्होंने भगवान आदिनाथ बड़े बाबा के दर्शन किए। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान चल रहे पंचकल्याणक में उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनता एवं धार्मिक नगरी में धर्ममय वातावरण में चल रहे कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा देश प्रदेश एवं समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img