Saturday, March 7, 2026
35.7 C
Bhopal

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को 10 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को कोर्ट ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड से दंडित भी किया है। इसके अलावा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने पर भी दंडित किया है। जिला न्यायालय के मीडिया सेल प्रभारी विनोद कुमार अहिरवार ने बताया कि सिराली तहसील के ग्राम सोनपुरा निवासी राहुल (23 वर्ष) पिता रामकरण को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 10 साल के सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। इसके साथ ही धारा 323 का दोषी पाते हुए 3 माह की सजा, पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 में दोषी पाते हुए 7 वर्ष श्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सोनपुरा में 1 फरवरी 2019 को शाम करीब 4.30 बजे नाबालिग अपने खेत के पास नाले में बैलों को पानी पिला रही थी। उसी समय इसी गांव का निवासी आरोपित राहुल पहुंचा, जिसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाबालिग की रिपोर्ट पर सिराली थाने में धारा 376, 323, 506, 34 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

—————-

अड़ीबाजी करने के मामले के आरोपित की जमानत खारिज

हरदा। शराब पीने के लिए अड़ीबाजी कर रुपये मांगने के मामले के आरोपित की जमानत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरदा ने खारिज कर दी है। आरोपित की जमानत पर जिला अभियोजन अधिकारी लक्ष्‌मी नारायण साहू द्वारा आपत्ति जताई गई। एडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित गोपाल पिता लक्ष्‌मीनारायण निवासी दीपगांव खुर्द की जमानत खारिज की गई। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को फरियादी संजय पिता किशोरी लाल लोनिया निवासी धनकार द्वारा केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया गया कि दीवगांव खुर्द बलराम गेट के पास गोपाल द्वारा शराब के लिए रुपये मांगे गए। मना करने पर मारपीट अमादा हो गया। इसके बाद शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला।

Hot this week

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

Topics

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img