Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में पांच महीने बाद म्यूकरमाइकोसिस से महिला की मौत

हमीदिया अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस (फंगस) से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई है। वह विदिशा की रहने वाली थी। अगस्त के बाद पहली बार फंगस से किसी मरीज की मौत हुई है। उसे गंभीर हालत में रविवार को हमीदिया में भर्ती कराया गया था। फंगस की वजह से मरीज का पूरा चेहरा काला पड़ गया था। संक्रमण नाक और जबड़े से होते हुए मस्तिष्क तक पहुंच गया था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। भोपाल में आखिरी बार पिछले साल अगस्त में हमीदिया अस्पताल में ही मरीज की मौत हुई थी।

महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि महिला गंभीर हालत में अस्पताल आई थी। रविवार को नाक, कान एवं गला रोग विभाग में उसे भर्ती किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से सर्जरी नहीं की जा सकी। सोमवार को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो मेडिसिन विभाग में भ्ार्ती करा दिया गया। सांस में तकलीफ होेने पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की कोरोना की जांच नहीं हुई थी। उसे कोई लक्षण भी पिछले 10 दिन में नहीं दिखे थे। ऐसे में यह माना जा रहा है, डायबिटीज का स्तर बहुत जयादा होने की वजह से वह म्यूकरमाइकोसिस की चपेट आई होगी। बता दें कि पिछले साल अप्रैल से अप्रैल से अगस्त के बीच हमीदिया में 400 से ज्यादा मरीज फंगस वाले भर्ती हुए थे। इनमें ज्यादातर के बीमारी की वजह कोरोना के दौरान इलाज में स्टेरायड का उपयोग था।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img