Wednesday, February 25, 2026
20 C
Bhopal

मध्यप्रदेश के मुरैना में पति पत्नी की गाेली मारकर हत्या, गुस्साए लाेगाें ने किया चक्काजाम

मुरैना के बानमाैर में बुद्धिपुरा गांव में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात काे घर में घुसकर पति पत्नी की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्राेश व्याप्त है। गुस्साए लाेगाें ने सुबह सड़क पर जाम लगाकर हत्या आराेपिताें काे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी लाेगाें काे समझाबुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी हुई थी। उधर पति पत्नी की हत्या करने के बाद आराेपिताें ने घर में काेई चाेरी या लूट नहीं की है, ऐसे में पुलिस इस मामले काे अलग एंगल से देख रही है।

बानमाैर के बुद्धिपुरा गांव में सियाराम राठाैर उम्र 50 साल का मकान है। यह मकान दाे मंजिला है। बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य पहली मंजिल पर साे गए, जबकि सियाराम और उनकी पत्नी ऊषा राठाैर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर साे गए। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली ताे देखा कि सियाराम और ऊषा अब तक नहीं जागे हैं, जबकि वह आमताैर पर सुबह जल्दी उठ जाते थे। ऐसे में परिवार के सदस्य उनकाे जगाने के लिए जब अंदर पहुंचे ताे वहां पर पलंग पर पति पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। परिजनाें ने जब यह देखा ताे हाेश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गले और सिर पर किया धारदार हथियार का वारः पति पत्नी के सिर और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। इसके बाद भी परिजनाें काे उनकी चीख नहीं सुनाई दी, ऐसे में पुलिस का कयास है कि दाेनाें काे पहले किसी प्रकार की दवा का प्रयाेग कर बेहाेश कर दिया गया था। इसी वजह से जब हत्या की गई ताे काेई आवाज तक नहीं निकली।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img