Monday, February 23, 2026
19 C
Bhopal

मुठभेड़ में ढेर गैंगस्टर सोहराबुद्दीन के गुर्गे ने इंदौर में कंप्यूटर आपरेटर पर चलाई गोलियां, पुलिस ने निकाला जुूलूस

परदेशीपुरा शराब दुकान पर गोलियां चलाने वाला गुंडा विमल सेन मुठभेड़ में ढेर गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शाह (झिरन्या) का करीबी निकला। विमल परदेशीपुरा थाना का सूचीबद्ध बदमाश है और उदयपुर में मादक पदार्थो की खरीद फऱोख्त के मामले में बंद हो चुका है।

परदेशीपुरा शराब दुकान पर बुधवार देर रात विमल ने शराब के नशे में कईं गोलियां चलाई। एक गोली कंप्यूटर आपरेटर सोनू लाहिने को सिर में जा लगी। उसका जीजा गुलशन तत्काल अस्पताल लेकर अस्पताल गया और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। देर रात पुलिस ने विमल को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि विलम के खिलाफ करीब आठ मामले दर्ज हैं और गुंडा सूची में भी उसका नाम है। विमल को उदयपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के मामले में उस वक्त पकड़ा था जब वह सोहराबुद्दीन के शूटर तुलसीराम प्रजापत से मिलने उदयुपर जेल में गया था। बाद में तुलसी की गुजरात में पुलिस पेशी से भागते वक्त मुठभेड़ में मौत हो गई।

कार सवार को रास्ता रोकर पीटा,बदमाशों पर केस – भंवरकुआं थाना पुलिस ने सतीश कुमार कारनानी पुत्र राजकुमार निवासी सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 की शिकायत पर स्कूटर व बाइक सवार चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सतीश के मुताबिक वे कार से जा रहे थे। तभी चार युवक आए और ओवरटेक कार कार रोक ली। आऱोपितों ने कहा कि तुम्हारा श्याम प्रेमचंदानी से जो लेनदेन है वो समाप्त कर लो। वे जो रुपये देना चाहते हैं वो रख लो। आरोपितों ने सतीश के साथ मारपीट की और फरार हो गए।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img