Tuesday, February 24, 2026
27.8 C
Bhopal

वीडियो देखिये : MP के आलीराजपुर के जोबट में बदमाशों का उपद्रव, लोगों ने थाना घेरा

आलीराजपुर। जोबट में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों से मारपीट की, राह चलते वाहनों के कांच फोड़े तथा दुकानों पर लूटपाट मचा दी। घटना की खबर फैलते ही शहर के लोग और व्यापारी आक्रोशित हो गए तथा कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया।

लोगों का कहना था कि बदमाश सरेराह उपद्रव मचा रहे हैं और पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार विवाद की शुरुआत सरकारी अस्पताल के सामने उप जेल रोड पर हुई थी।

यहां दो बाइक पर जा रहे चार बदमाशों ने साइड न देने की बात पर कार सवार लोगों से मारपीट की। इसके बाद मारपीट करने वाले युवा अपने गांव फाटा गए और वहां से अन्य लोगों को भी लेकर आ गए।

बताया जा रहा है कि 25 बाइक पर करीब 50 लोग शहर के खट्टाली रोड पर पहुंचे और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान रोड से गुजर रही कुछ कारों के कांच फोड़ दिए, लोगों से मारपीट की और दुकानों में लूटपाट भी की गई। देर रात तक थाने का घेराव जारी था। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img