Sunday, March 29, 2026
35.5 C
Bhopal

हिट एंड रन, शरीर के चिथड़े उड़े

खंडवा में तेज रफ्तार कार चालक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। उसने राह चलते युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के साइसेंलर में फंस गया। इसके बाद भी ड्राइवर ढाई किलोमीटर तक कार को दौड़ाता रहा। लोगों ने पीछा कर किसी तरह कार रुकवाई, तब तक साइलेंसर में फंसे युवक की मौत हो चुकी थी। शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना माता चौक से लेकर तो गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम के बीच हुई। कार गुरुवार रात सवा 10 बजे रामनगर से आ रही थी। तेज रफ्तार कार लहरा रही थी। उसने माता चौक पर युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे साइलेंसर में फंस गया। फिर ड्राइवर कार लेकर इंदिरा चौक की ओर भागने लगा।

इस बीच उसने एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मारी। कार के नीचे फंसे युवक को बचाने के लिए लोगों ने उसके पीछे गाड़ियां दौड़ाईं। वह जोर-जोर से आवाज देकर कार रोकने के लिए कहते रहे, लेकिन लापरवाह ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। कार को वह स्टेडियम की ओर लेकर भागा। इस बीच पीछा कर रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाया।

तेज रफ्तार कार, जिसके रौंदने से युवक की मौत हुई।

तेज रफ्तार कार, जिसके रौंदने से युवक की मौत हुई।

ठेकेदार है आरोपी कार ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब कार रुकी तो उसमें से एक शख्स भाग निकला जबकि कार ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा। आरोपी कार ड्राइवर नशे में था। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम किशन मालवीय निवासी दूधतलाई खंडवा बताया है। किशन ठेकेदार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कार को ऊंपर उठाकर नीचे से निकाला शव

कार के नीचे युवक फंसा था। कार को एक तरफ से लोगों ने ऊंचा कर जब उसे बाहर निकाला तो पता चला कि उसकी मौत घिसटते समय हो चुकी थी। उसके शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। वह पेट और मुंह के बल ढाई किलोमीटर तक रगड़ाते हुए आया था। उसका मुंह और पेट का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो चुका था। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर पुलिस उसकी शिनाख्ती में लगी है।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img