Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Bhopal

13 विभागों के अधिकारी करेंगे वार्डों में जाकर निगरानी

शहर में स्वच्छता की अलख जगाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में 13 विभागों के अधिकारियों को गुना शहर की व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए है। यह अधिकारी 37 वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग कर रिपोर्ट कलेक्टर को हर रोज भेजेंगे। सुबह छह बजे यह अधिकारी हर वार्ड में जाकर सफाई दरोगा से लेकर कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की निगरानी के साथ-साथ व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देश देंगे। वहीं सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों को की ग्रेडिंग सुधार को लेकर भी निर्देशित किया है। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था और वार्डों के लिए 13 विभागों के अधिकारियों को तैनात किया। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर निर्देशित किया। सभी अधिकारी अपने-अपने वार्डों में जाकर निगरानी करेंगे। इस बैठक में अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, संयुक्त कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर आर.बी.सिण्डोस्कर,अनुविभागीय अदिकारी वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्ना विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेलप्लाइन की शिकायतों का निराकरण कर ग्रेडिंग में सुधार लाया जाए। साथ ही शिकायतों का संतुष्टिपूूर्ण निराकरण करें। जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए आगामी 25 फरवरी को किया जाएगा।

461 लोग लेगें आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद

कलेक्टर ने जब समय सीमा की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की, तो इस दौरान महिला एवं बाल विका अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि 461 लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। लिंक पर पंजीयन किया है। अट बाल मित्र गुना के नाम से चेक और ड्राफ्ट दिया जा सकेगा।

गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा की

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. ने कहा कि गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 विभागों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग सीएम राइजिंग स्कूल और नपा प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदर्शनी आयोजित करेगा।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img