Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

ग्वालियर में महादेव ऐप से सट्‌टा खिलाते 14 पकड़ाए

ग्वालियर के महलगांव स्थित सरकारी मल्टी में रविवार को पुलिस ने महादेव ऐप के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। डबरा, झांसी और दतिया के 14 युवकों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से 8 लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन जब्त किए हुए हैं। आरोपी ग्वालियर के इन फ्लैट्स में ठहरे थे। ये क्रिकेट सट्टे की लाइनें किराए पर देकर महादेव ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

एक करोड़ से अधिक के सट्टे का हिसाब

पुलिस ने जब्त लैपटॉप और मोबाइल की जांच में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के सट्टे का हिसाब मिलने का अनुमान लगाया है। पुलिस टीम अभी मोबाइल और लैपटॉप की गहन जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के दौरान अन्य ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस पार्टियां भेजी गई हैं।

नोट गिनने की मशीन भी मिली

डीएसपी क्राइम ब्रांच आयुष गुप्ता और नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि महलगांव स्थित सरकारी मल्टी पर महादेव ऐप से ऑनलाइन सट्‌टा लगवाया जा रहा है। टीआई क्राइम ब्रांच अजय पवार, एसआई गंभीर सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी। उन्होंने बताया कि-

क्राइम ब्रांच को देखते ही सटोरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच ने उन्हें मौका नहीं दिया और मौके से 14 युवकों को तीन अलग-अलग फ्लैट्स से गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ लैपटॉप, 20 मोबाइल, बैंक अकाउंट की पासबुक व नोट गिनने वाली मशीन मिली है।

ये सटोरी पकड़े गए

पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में अपनी पहचान उदय चतुर्वेदी निवासी दिल्ली, अजय परिहार निवासी दतिया, विकास दांगी निवासी दतिया, विकास तिवारी निवासी दतिया, प्रशांत रायकवार निवासी झांसी, गौरव कुशवाह निवासी झांसी, अमन शर्मा निवासी दतिया, सागर राजौरिया निवासी डबरा, यश गोस्वामी निवासी झांसी, आरिफ अली निवासी झांसी, उपकार साहू निवासी झांसी, भूपेंद्र शाक्य निवासी दतिया और विपुल कुमार निवासी सीवान के रूप में दी है। पुलिस फिलहाल इन सभी से पूछताछ कर रही है।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया-

ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच को महादेव एप पर सट्‌टा संचालित करने वाली एक गैंग को पकड़ा है। गैंग के 14 आरोपी पकड़े गए हैं। इनसे काफी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, पिस्टल बरामद हुई है। इनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img