Thursday, March 5, 2026
22.9 C
Bhopal

लोहा व्यापारी की दुकान से 2.60 लाख कैश चोरी

ग्वालियर में एक लोहा व्यापारी की दुकान से चोर ने महज 2 मिनट में 2.60 लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। घटना सोमवार शाम 4 बजे की है, लेकिन चोरी का CCTV फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

घटना शहर के लोहिया बाजार इलाके की है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बैग उठाकर भागने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राहक को सामान देने गए, गद्दी से बेग हुआ गायब

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार निवासी दीपेश गोयल (27) लोहा व्यवसायी है। लोहिया बाजार में ही उनकी राम भरोसे आयरन मर्चेंट के नाम से दुकान है। सोमवार शाम को जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे तब पास में गद्दी पर नकदी से भरा थैला रखा था।

इसी दौरान एक ग्राहक का कॉल आया, जिसके बाद वह पड़ोसी दुकान से एक पाइप लेने गए। वापस लौटने पर दीपेश ने पाया कि उनका थैला गायब हो गया था। उस थैले में 2.60 लाख रुपए थे, जिनका भुगतान एक पार्टी को करना था।

CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर

दीपेश ने पहले खुद थैले की तलाश की, लेकिन जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें चोर दुकान से थैला उठाकर भागता दिखा। वह कुछ दूर जाकर बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया।

दो मिनट में अंजाम दी चोरी चोर ने पूरी वारदात को केवल 2 मिनट में अंजाम दिया। उसने दुकान से बैग उठाया और साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि एक लोहा व्यापारी की दुकान से चोर ने नकदी से भरा थैला चोरी किया है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज मिले है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img