Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

5 टन सरिया चोरी में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

सांची पुलिस ने निर्माणाधीन पुलिया से चोरी किए गए लोहे के सरिये के मामले का खुलासा शनिवार शाम को किया है। पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 31 जनवरी को सामने आई जब बंसल कंस्ट्रक्शन के लाईजिनिंग ऑफिसर रमेश प्रसाद सिंह ने सांची थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम चौपड़ा में निर्माणाधीन पुलिया से करीब 50-60 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी हो गया है।

करीब 5 टन लोहे का सरिया बरामद किया मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम चौपड़ा के रहने वाले मुबीन अख्तर और फरहान खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 5 टन लोहे का सरिया बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 85 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img