आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदक परेशान

करीब 10 दिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की वेबसाइट ठप है। प्रदेश भर में हजारों आवेदक परेशान हैं। बताया जा रहा है कि यह वेबसाइट दिन में पूरी तरह से बंद रहती है वहीं रात 12 के बाद काम करती है। जिसके चलते आवेदक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो एनआईसी के सेंट्रल सर्वर से यह दिक्कत आ रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह आ रही परेशानी
कोलार के रहने वाले सत्यम ने बताया कि वह पिछले करीब 6 दिन से बुक माई एचएसआरसी पर जाकर अपनी गाड़ी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अप्लाई कर रहीं हैं, मगर यह वेबसाइट चल नहीं रही, कई बार फीस भरते समय भी इसका सर्वर फेल हो जाता है। इसके अलावा आरटीओ एक्सपर्ट की माने तो रोजाना वेबसाइट कुछ घंटों के लिए रात 12 बजे के बाद शुरू होता है।

सिर्फ भोपाल से रोजाना 300 से अधिक आवेदक
बुक माई एचएसआरसी से रोजाना भोपाल से करीब 300 से अधिक आवेदक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करते हैं। इसी तरह इंदौर से करीब 200 से अधिक और ग्वालियर आदि से 230 से अधिक लोग अप्लाई करते हैं। वहीं प्रदेश भर में रोजाना 4 हजार से अधिक लोग रोजाना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करते हैं।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्‍लेट?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्लेट को एल्युमिनियम से तैयार किया जाता है। इस प्लेट पर बाईं ओर के ऊपरी कोने पर क्रोमियम आधारित एक होलोग्राम लगा होता है, जिसमें वाहन की पूरी डिटेल होती है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सुरक्षा के लिए यूनिक लेजर कोड भी होता है। यह कोड हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है। खास बात यह है कि इस कोड को आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। नए वाहनों के साथ ही इसे पुराने वाहनों पर भी लगाना जरूरी है।

14 दिन में सर्वर हुआ था ठीक

प्रदेशभर में करीब साल भर से इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जिसके चलते हर 2-3 महीने में आवेदक परेशान होते हैं। 15 फरवरी को सर्वर की परेशानी करीब 14 दिनाें बाद खत्म हुई है। इससे पहले तक लगातार यह दिक्कत बनी हुई थी। जिसके चलते फिटनेस, रिन्युअल, लाइसेंस आदि जैसे सभी कार्य पूरी तरह बंद पड़े थे।

नंबर प्लेट बुक करते समय पैसे कट जाएं तो यह करें

  • 8929722201 पर कॉल कर अपने पैसे कटने की जानकारी दें।
  • इसके अलावा [email protected] और [email protected] पर अपनी फी रसीद को भेजें।

बुकिंग प्रकिया

  • परिवहन विभाग के वाहन-4 पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। यहां पर bookinghsrp.com लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद स्टेट, शहर और वाहन मालिक का नाम व मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • यहां 2 या 4 व्हीलर का विकल्प देना होगा।
  • गाड़ी की कंपनी या एजेंसी, जो आपके घर के नजदीक है, उसकी जानकारी देना होगी।
  • अब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस और इंजन नंबर भरना होगा।
  • दो पहिया है, तो 300 से 500 तक और चार पहिया वाहन होने पर 500 से 800 रुपए तक ऑनलाइन चार्ज भरना होगा।
  • एजेंसी से दो से तीन दिन में नंबर प्लेट बनने के बाद मैसेज आएगा। वाहन ले जाकर या ~125 अतिरिक्त देकर प्लेट घर मंगा सकेंगे।
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770