आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

BJP ऑफिस के सामने बेरोजगारों ने किया रामायण पाठ

बेरोजगार शिक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर आज सुबह शिवाजी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। संघ के सदस्यों ने रामायण पाठ शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि सरकार वर्ग एक उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के जो अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में हैं उनको नियुक्ति दें। इसके लिए पद बढ़ाए जाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भाजपा कार्यालय के बाहर धरना और रामायण पाठ की वजह से आने-जाने का रास्ता रुक गया। भाजपा कार्यालय की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंचे पुलिस फोर्स करीब 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हटाया। सभी को पुलिस वाहन से कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन भेज दिया। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि यहां पर कुछ लोग रास्ता रोक कर बैठे थे। उन्हें समझाइश दी गई, नहीं माने तो यहां से हटा दिया है।

2-2 एग्जाम लिए, फिर भी वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया

संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने बताया कि वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा में दो-दो एग्जाम लिए गए। लेकिन, इतने नाम मात्र के पदों में भर्ती निकाली गई और 2-2 एग्जाम पास करने के बाद अच्छे नंबर लाने के बाद भी शिक्षकों को वेटिंग में डाल दिया। अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सभी सुबह से यहां रामायण का पाठ कर रहे थे।

बेरोजगार शिक्षक संघ लगातार वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में प्रतीक्षा सूची में चयनित शिक्षकों की न्याय संगत मांग के लिए संघर्ष करता रहा है। इसके पहले भी बेरोजगार शिक्षक संघ 3-4 आंदोलन कर चुका है। सभी चयनित शिक्षकों जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, प्रदर्शन करते रहेंगे।

पद वृद्धि के लिए बेरोजगार शिक्षक संघ ने दिए ये तर्क

  • 5 साल बाद मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 आयोजित की गई थी। वर्ग-1 की परीक्षा के लिए 2-2 एग्जाम लिए गए।
  • परीक्षा में अभ्यर्थियों ने 70, 80, 85 नंबर प्राप्त किए। फिर भी उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया।
  • कुल 8720 पदों में 3668 पद बैकलॉग, जबकि 5052 सीधी भर्ती के रखे गए। ऐसे में सीधी भर्ती के पद कम थे।
  • सीधी भर्ती के 5052 पदों को यदि 16 विषय और हर वर्ग (UR, EWS, OBC, SC,ST) में बांटा जाए तो हर वर्ग में केवल 5 से 10 पद ही आ रहे हैं। उसमें भी 50% महिला आरक्षण होता है।
  • अच्छे अंक लाने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में शामिल किए गए अधिकतर उम्र अधिक होने की वजह से अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770