आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

प्रदेश कार्यालय में जबलपुर एवं इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भोपाल, दिनांक 14/03/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को कांग्रेस के जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं एवं इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री महावीर जैन, इंदौर शहर कांग्रेस सचिव श्री आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, महामंत्री श्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी जी का परिवार रोज बढ़ रहा है- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार मोदी जी का परिवार बढ़ रहा है। राहुल गांधी की यात्रा के बाद लोग कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सभी पार्टी में नए-नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं।

हम गरीब कल्याण एवं विकास की राजनीति कर रहे – श्री विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण एवं विकास की राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रोज विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हर बूथ मोदी बूथ और हर बूथ 370 से ज्यादा वोट के लक्ष्य के साथ पार्टी का ‘बूथ विजय अभियान’ प्रांरभ हो चुका है, यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रंचड मतों से जीत दिलाने के लिए जुट गए हैं।

प्रदेश के विकास को मिल रही डबल रफ्तार
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बड़ी सौंगातें प्रदेश को दी हैं और आज पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया है। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या विश्वविद्यालय का खुलना बड़ी सौगात है। श्री शर्मा ने कहा कि सागर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का भी शुभारंभ किया है, यह सब डबल इंजन सरकार के कारण संभव हुआ है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770