आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

सागर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

सागर के कोतवाली थाना में रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने शादी करने का बोला तो युवक मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि दो साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान रामपुरा निवासी सुधीर कुमार से हुई थी। पहचान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों मिलने लगे। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से शादी के लिए बोला और दो बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद युवती जब भी शादी के लिए बोलती तो आरोपी सुधीर बात को टाल देता था। 7 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को फोन पर बताया कि उसने घर पर शादी की बात कर ली है। तुम आओ और घर वालों से मिल लो।

जब पीड़िता उसके घर पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। आरोपी अकेला था। जहां आरोपी ने फिर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए बोला तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना और जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर युवती ने अपने परिवार वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770