UPआपका एम.पीटॉप-न्यूज़

जम्मू में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 की मौत

जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 40 लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 90 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

हादसे की तस्वीरें…

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई।

तस्वीर में बस बुरी तरह डैमेज नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम ने फंसे को मुश्किल से बाहर निकाला।

तस्वीर में बस बुरी तरह डैमेज नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम ने फंसे को मुश्किल से बाहर निकाला।

खाई में बस के आस-पास घायल तीर्थयात्रियों को देखा जा सकता है।

खाई में बस के आस-पास घायल तीर्थयात्रियों को देखा जा सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

6 महीने पहले भी ऐसा हादसा हुआ था
15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था।

बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770