आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में आज एंटर हो सकता है मानसून, 10 साल में 3 बार ही तय समय पर आया

भोपाल में रविवार को मानसून एंटर हो सकता है। पिछले 10 साल में 3 बार ही मानसून तय समय यानी, 20 जून तक या इससे पहले आया है। हालांकि, अबकी बार भोपाल में सामान्य से 106% तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। पिछले साल 30.9 इंच बारिश हुई थी, जो सामान्य बारिश 37.6 इंच से 18% कम थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मानसून के दस्तक देने से पहले भोपाल में प्री-मानसून एक्टिव है। लगातार बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। दूसरी ओर, 20-21 जून की रात में ही भोपाल में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का यह दूसरा रिकॉर्ड रहा।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 23 जून को गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इससे दिन का तापमान 32 डिग्री तक आ सकता है।
  • 24 जून को मौसम साफ रहने का अलर्ट है। रात में मौसम में बदलाव हो सकता है।
  • 25 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • 26 जून को गरज-चमक और आंधी चलने का अनुमान है।
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770