आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में सुबह से बारिश, बड़ा तालाब उफ़ान पर, महापौर पहुंची कंट्रोल रूम

इस मानसूनी सीजन में पहली बार पूरा भोपाल एकसाथ तरबतर हो रहा है। गुरुवार को करीब 7 घंटे लगातार बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह से फिर पानी गिर रहा है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यहां भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पिछले 24 घंटे में भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने के कारण बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 1663.30 फीट तक पहुंच गया। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, साढ़े 3 फीट पानी आते ही तालाब फुल हो जाएगा।

महापौर कंट्रोल रूम पहुंची, जलभराव से निपटने के बारे में जाना
भोपाल में जारी तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में शुक्रवार सुबह महापौर मालती राय नगर निगम के कंट्रोल रूम पर निरीक्षण करने पहुंची। यहां उन्होंने जलभराव के संबंध में अधिकारियों से चर्चा भी की।

भोपाल में जलभराव की स्थिति से निपटने के संबंध में तैयारियों के बारे में जानकारी लेती महापौर मालती राय।

भोपाल में जलभराव की स्थिति से निपटने के संबंध में तैयारियों के बारे में जानकारी लेती महापौर मालती राय।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770