आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

टाइगर डे सीएम मोहन यादव बोले- सांपों को भी गिनो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एमपी की कैपिटल भोपाल देश के अन्य राज्यों की कैपिटल पर भारी पड़ रही है। यहां दिन में मनुष्य घूमते हैं, रात में बाघ भोपाल में घूमते हैं। हम अपनी टेरिटेरी में घूमते हैं, बाघ भी यहां घूम रहे हैं। बाघों को अभी और जंगल बुला रहे हैं, इसलिए यह क्रम रुकना नहीं चाहिए। आज सात टाइगर रिजर्व एमपी में हैं। 25 लाख से अधिक पर्यटक यहां आते हैं। इसे और बढ़ाते रहना है। सीएम ने वन विभाग के अफसरों से सांपों की गिनती करने भी कहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सीएम मोहन यादव ने ये बातें सोमवार को वर्ल्ड टाइगर डे पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहीं। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन टाइगर फाउंडेशन कमेटी की ओर से किया गया। 785 बाघों के साथ टाइगर स्टेट बने मध्यप्रदेश में आज टाइगर डे वन्य प्राणी संरक्षण और रेस्क्यू के लिए अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया गया। सात कैटेगरी में 19 शासकीय सेवकों का चयन किया गया।

चीता लाए तो वन मंत्री भी मिल गए

सीएम यादव ने वन मंत्री रावत पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमें अंदाजा नहीं था कि हम कूनो में चीता लाएंगे तो वहीं से मंत्री मिल जाएंगे। जंगल मंत्री भी उसी इलाके से आते हैं। अब ये जंगल के प्राणियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

अफसरों से पूछा जंगल का राजा कौन

सीएम ने कहा कि जंगल का राजा लोग शेर को मानते हैं। लॉयन राजा भले ही है पर कमाने-खाने में आलसी है। जो अपने बलबूते पर कमाता खाता नहीं है, वह कैसे राजा हो सकता है। हममें पराक्रम और पुरुषार्थ टाइगर दिखाता है और बताता है कि मेरा शिकार है और मैं खाऊंगा।

सांपों की गणना करने कहा

सीएम यादव ने कहा कि किंग कोबरा कम दिखाई देता है। इनकी गणना की जानी चाहिए। टाइगर की तरह अन्य वन्य प्राणियों की भी संख्या बढ़नी चाहिए। इसके लिए कार्यशाला करें और लोगों को जागरुक करें। सरकार पूरा सहयोग करेगी।

इको सिस्टम को शिक्षा में शामिल किया जाए-रावत

वन मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि बाघों से इको सिस्टम को संतुलित करने में मदद मिलती है। इको सिस्टम संतुलित नहीं रहा तो पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। कम होते जंगल, अवर्षा और अति वर्षा इको सिस्टम संतुलन बिगड़ने का ही असर है। इसलिए वन्य जीवों को सुरिक्षत और संरक्षित किया जा सकेगा। कूनो की चीतों का जिक्र करते हुए रावत ने कहा कि अब हम चीता स्टेट भी हैं। विषम परिस्थितियों में काम करके वन्य जीवों को सुरक्षित रखने के लिए वन अफसरों और कर्मचारियों के प्रयासों की मंत्री ने सराहना की। पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) के प्रचार-प्रसार का आग्रह भी मंत्री रावत ने सीएम यादव से किया और शिक्षा में इसे शामिल करने की मांग रखी। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने टाइगर डे मनाए जाने और एमपी में टाइगर संरक्षण को लेकर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रहीं।

इनका हुआ सम्मान

क्राइम इन्वेस्टिगेशन

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मटकुली वन रक्षक नंदकिशोर अहिरवार
  • पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़यादो बफर के वन क्षेत्रपाल हृदयेश हरि भार्गव
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर की उप वन संरक्षक अनुभा त्रिवेदी

एक्टिव वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट

  • पेंच टाइगर रिजर्व के गुमतरा परिक्षेत्र के वनपाल मोहपत सिंह चौधरी
  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही परिक्षेत्र के वनरक्षक ताराचंद गौड़
  • पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव कुमार गुप्ता

वन्य प्राणी रहवास प्रबंधन

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी परिक्षेत्र के श्रमिक शिवजी
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान के ठेह बीट के वन रक्षक प्राणसिंह सोहरे

वन्य प्राणी संरक्षण

  • वनमंडल मंदसौर के सहायक वन संरक्षक गांधीसागर अभ्यारण्य राजेश मंडावलिया
  • कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली के उप वन क्षेत्रपाल कुंवर सिंह टेकाम
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर के वन रक्षक राजेश मेहरा

पर्यटन

  • वन मंडल देवास के खिवनी परिक्षेत्र के सुरक्षा श्रमिक जोगेंद्र सिंह
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बरगोदी के कार्यवाहक वनपाल गोपाल सिंह चौहान
  • वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन रक्षक रूप कुमार मेहर

वन्य प्राणी रेस्क्यू

  • वनमंडल रायसेन उपवनमंडल अधिकारी सुधीर पटले
  • वन मंडल रायसेन वन क्षेत्रपाल प्रवेश पाटीदार
  • वन मंडल रायसेन कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल प्रभात यादव
  • वनमंडल रायसेन कार्यवाहक वनपाल प्रीतम सिंह जाटव
  • वन मंडल रायसेन के वनरक्षक भजन शर्मा
  • वन मंडल रायसेन के कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल लाल सिंह पूर्वी
  • वनमंडल रायसेन के कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल सर्जन सिंह मीना
  • वनमंडल रायसेन के वनरक्षक परसराम मालवीय
  • वनमंडल रायसेन के कार्यवाहक वनपाल नीतेश यादव
  • वनमंडल रायसेन के वनरक्षक शोएब खान

अन्य

  • पेंच टाइगर रिजर्व के सहायक जिला अभियोजन अधिकारी छिंदवाड़ा के अभयदीप सिंह ठाकुर
  • पेंच टाइगर रिजर्व के मोगली हट कमझिरी के सुरक्षा श्रमिक मनोज सिंह धुर्वे
  • वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के वन्यप्राणी विशेषज्ञ भोपाल डॉ प्रशांत देशमुख
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770