Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

थाना पठारी पुलिस द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना पठारी मे दिनांक 23/08/24 को अप.क्र. 147/24 धारा 420,468,471 भादवि का आरोपी संजय रजक पिता कुंवरलाल के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, आरोपी द्वारा (1) सादिक कुरैशी (2) इमरान खान (3)सतीश कुमार दीक्षित (4)शमीम खान (5)सुवेश दीक्षित (6)रमेश कुमार रैकवार (7)रंजीतसिंह लोधी को पुरातत्व विभाग मे नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी कर उनसे 7,33,435 रुपये लिए गए थे एवं फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पुरातत्व विभाग मे नौकरी के नाम पर बड़ोह संग्रहालय मे नौकरी कराई गई व लोगो से ठगी की गई थी, आरोपी संजय रजक के विरुद्ध जांच सिद्ध पाये जाने से थाना पठारी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, दौराने विवेचना आरोपी संजय की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु दिनांक 28/08/24 को टीम को सांची रवाना किया गया, पुरातत्व विभाग के संग्रहालय सांची के पास संजय रजक पिता कुँवरलाल रजक उम्र 33 वर्ष मिला, जिसे हमराह लेकर थाना पठारी आये, थाना पर आरोपी संजय रजक पिता स्व. कुँवरलाल रजक उम्र 33 वर्ष नि. खिन्नी चौराहा संजय नगर पठारी, हाल- उमेश दुबे का किराये का मकान रेल्वे स्टेशन के पास सांची जिला रायसेन (म.प्र.) से अपराध सदर के बारे मे पूछताछ की गई आरोपी संजय द्वारा जूर्म स्वीकार किया, जिसे समक्ष गवाहान मुताबिक गिरफ्तारी पंचनामा के गिरफ्तार किया गया बाद सम्पूर्ण पुलिस कार्यवाही के आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, पुरातत्व विभाग से जानकारी प्राप्त कर संलिप्त लोगो के विरुद्ध भी कार्यवाही कि जायेगी ।
विशेष भूमिका – निरी. विमलेश कुमार राय, उनि. के.के. पवार, प्रआर. नीरज सिसोदिया, प्र.आर. 542 कृष्णनन्द राय, आर. 201 विरेन्द्र कुमार, आर. 314 प्रवीण, आर. 962 दिलीप, म.आर. 951 स्वाति, म.आर. 1018 द्रोपति, sk रणवीर की विशेष भूमिका रही ।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img