Friday, March 6, 2026
25.9 C
Bhopal

इंदौर में मंदिर के बाहर युवक ने की पेशाब

इंदौर में हनुमान मंदिर के बाहर एक युवक ने पेशाब कर दी। घटना का सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया। जिसके बाद विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की मांग की। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

आरोपी के साथ दो और लड़के भी थे आरोपी युवक मोइनुद्दीन का बेटा है, जो संजरी नाम से दुकान चलाते हैं। फिलहाल, उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी के साथ समीर और कालू नाम के दो अन्य लड़के भी थे। तीनों चंदन नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

टीआई ने कहा-आरोपी के खिलाफ सबूत मिले

टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि तूफान सिंह नामक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है। वीर सावरकर मार्केट के पीछे मोइनुद्दीन के बेटे ने धार्मिक स्थल के सामने पेशाब की। भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पेशाब करने के सबूत मिले हैं। जांच चल रही है।

व्यापारी ने कहा-मंदिर में आए दिन नशा करते हैं युवक स्थानीय व्यवसायी भरत खस ने बताया कि घटना सोमवार रात 9 बजे की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले भी मंदिर में नशा करने वाले लोग पकड़े गए हैं। हर बार विवाद की स्थिति बनती है लेकिन पुलिसकर्मी कोई कार्यवाही नहीं करते।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img