Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर FIR

श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विरोध जारी है। शुक्रवार को इंदौर में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर सड़क पर बैठे। इसके बाद पुलिस ने श्योपुर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव के पास शुक्रवार रात हिंदू जागरण मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भोलेनाथ पर की गई टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही।

टीआई यादव की तरफ से एक एफआईआर श्योपुर में दर्ज होने की बात कही गई। इस पर हिंदूवादी नाराज हो गए और एफआईआर दर्ज कराने की बात पर अड़ गए। बाद में अफसरों से बात कर श्योपुर के विधायक बाबू के खिलाफ 299, 302 की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन बंद किया।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img