Tuesday, May 5, 2026
35.1 C
Bhopal

चित्रकूट में सीएम ने चाय बनाई, अदरक कूटा:डॉ. यादव पत्नी से बोले- बहन के लिए चाय बनाएंगे, तुम बहन थोड़ी हो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी सीमा के साथ चित्रकूट में हैं। यहां वे एक चाय की दुकान में पहुंचे। उन्होंने अदरक कूटा और फिर चाय बनाई। तभी उनकी पत्नी ने कहा, मुझे तो कभी चाय बनाकर नहीं पिलाई। इस पर सीएम बोले- ये हमारी बहन है तुम थोड़ी हो। बहन के लिए चाय बनाएंगे।

दरअसल, सीएम डॉ. यादव चित्रकूट में दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां शनिवार को पत्नी के साथ पहुंचे थे। रविवार सुबह भगवान कामदगिरि का पूजन कर सीएम ने पांच कोसी परिक्रमा की शुरुआत की। परिक्रमा के दौरान राधा कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली राधा ने उन्हें चाय पीने के लिए आमंत्रित किया।

सीएम दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने गैस चूल्हे पर चाय चढ़ाई। फिर अदरक कूटकर डाली। उनकी पत्नी सीमा ने भी सहयोग किया। इसके बाद सीएम ने वहां मौजूद लोगों को चाय छनाकर पिलाई। इससे पहले शनिवार को सीएम रामनाथ आश्रम शाला पहुंचे। यहां बच्चों ने लाठी घुमाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। एक बच्चे से सीएम इतना खुश हुए कि उन्होंने उसे गोद में उठा लिया।

सतना में बनेगा खेल : महाविद्यालयसीएम ने सतना में 15 करोड़ की लागत से खेल महाविद्यालय बनाने की घोषणा। सिंथेटिक ट्रैक के लिए मध्यप्रदेश सरकार 7 करोड़ देगी। बाउंड्री के लिए 25 लाख डीएमएफ से देने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए।

Hot this week

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img