Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी का खुलासा

रिवेयरा टाउन फेज-2 में रहने वाली पूर्व विधायक सविता दीवान के घर से नकदी सहित 15 लाख का सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस चोरी की मास्टरमाइंड सविता दीवान की घर की नौकरानी और उसकी बहन निकली।

चोरी की रकम में से नौकरानी की बहन ने अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए केश किया दिया था, साथ ही दोनों बहनों ने अपनी मां को भी इस रकम में हिस्सेदारी दी थीं।

दरअसल, 11 अक्टूबर को सविता दीवान अपनी बेटी के साथ मनाली घूमने गई थीं। जब वे लौटीं, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने ही चोरी का संदेह घर की नौकरानी, उसके पति और बहन पर जताया था। इसी शंका के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

पूर्व विधायक ने पुलिस को दिए बयानों में क्या बताया था

सविता दीवान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनके पति आर.डी. शर्मा बाहर रहते हैं। उनके घर में एक बाई काम करती है, जो खाना बनाने और बर्तन धोने का काम करती है। 11 अक्टूबर को, सविता बेटी रक्षिता के साथ मनाली गई थीं और घर का ताला लगाकर चाबी नौकरानी तनु को दे गई थीं।घर में रखे ब्रीफकेस में खेती की रकम और भाई से लिए कुछ पैसे रखे थे, जो नर्मदापुरम में बन रहे घर के काम के लिए थे।

पैसों की जरूरत पर ब्रीफकेस खोला, तब चोरी का पता लगा

17 अक्टूबर को सविता की घर वापसी हुई, तब उन्हें चोरी का अंदाजा नहीं था। तीन दिन बाद नर्मदापुरम में बन रहे मकान के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने ब्रीफकेस खोला, जिसमें रखी रकम गायब देख उनके होश उड़ गए।

ब्रीफकेस में सिर्फ 1.50 लाख रुपए बचे थे। बाकी की रकम गायब थी। ब्रीफकेस में 12 लाख रुपए से अधिक की नकदी रखी थी।

चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ

सविता दीवान ने पुलिस को बताया कि घर का ताला और दरवाजा टूटा नहीं था, इसलिए उनका संदेह नौकरानी और उसके परिजनों पर गया। पुलिस ने घर के बाहर और टाउनशिप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संदेही नौकरानी तनु सामान ले जाती हुई कैमरे में कैद हो गई।

एक साल पहले भाजपा ज्वाइन की

सविता दीवान कांग्रेस से विधायक रही हैं, एक साल पहले ही उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ली थी। फिलहाल वह बीजेपी में ही सक्रिय हैं।

जानिए पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाले आरोपी कौन हैं

  • तनु शर्मा पति अभिमन्यु दुबे उम्र 22 साल निवासी पता सी-5/एस-7 राहुल नगर मल्टी सविता के घर की नौकरानी है। इसी ने बहन की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
  • पलक शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 18 साल निवासी रीवा तनु की बहन है, बड़ी बहन के कहने पर पूर्व विधायक की गैर मौजूदगी में उनके घर आती-जाती थी। इसने मौका पाकर ब्रीफकेस से नकदी चोरी की। चोरी की रकम को अपने खाते में ट्रांसफर किया और ऐश करने के लिए रकम को बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। अपनी मां सोना शर्मा को भी दोनों बहने चोरी की रकम में से हिस्सेदारी भेजती थीं।
  • सोना शर्मा पति ओमप्रकाश शर्मा उम्र 40 साल निवासी रीवा तनु और पलक की मां हैं। बेटियों द्वारा चोरी की रकम में से हिस्सेदारी लेती थीं।
  • निखिल पटेल पिता रामनिवास पटेल निवासी वार्ड क्र. 02 लखोरी बाग थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा पलक का बॉयफ्रेंड है। चोरी की रकम में से हिस्सेदारी लेकर ऐश अय्याशी में उड़ा दिया करता था।

आरोपियों की निशानदेही पर आठ लाख का माल जब्त

कमला नगर पुलिस ने चारों आरोपियों की निशानदेही पर 06 लाख 30 हजार रूपये नगद जप्त किए हैं। इसी के साथ 01 लाख 70 हजार रूपये का घरेलू सामान भी जब्त किया गया है। इस प्रकार कुल 08 लाख रूपये का सामान बरामद कर लिया गया है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img