Sunday, May 17, 2026
40.1 C
Bhopal

भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई:नगर निगम के कर्मचारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

नगर निगम कार्यालय माता मंदिर, भोपाल में पेंशन शाखा के प्रभारी लिपिक दौलत कुमार धोसले को लोकायुक्त ने 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई फरियादी की शिकायत पर की गई है। इस मामले में फरियादी मुकेश दनके ने अपने पिताजी की पेंशन को अपनी माताजी के नाम पर कराने के लिए नगर निगम कार्यालय माता मंदिर में आवेदन दिया था, जिसके लिए उनसे 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

लोकायुक्त के अनुसार, 4 नवंबर को आवेदक मुकेश दनके, निवासी पंचशील नगर, भोपाल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, भोपाल को शिकायत दी कि उनके पिता का गत माह निधन हो गया है और उनके पेंशन प्रकरण को उनकी माता के नाम पर स्थानांतरित करने के लिए दौलत कुमार द्वारा 5,000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है, जो कि नगर निगम भोपाल, माता मंदिर चौराहा स्थित पेंशन कार्यालय में पदस्थ हैं।

रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

आवेदक की शिकायत की सत्यता की पुष्टि होने पर दौलत कुमार के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला पंजीबद्ध कर, निरीक्षक उमा कुशवाह के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय माता मंदिर, भोपाल में उन्हें आवेदक से 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई जारी है। ट्रैप टीम में संजय शुक्ला (उप पुलिस अधीक्षक), निरीक्षक उमा कुशवाह (ट्रैप अधिकारी), प्रधान आरक्षक नेहा परदेशी, बृज बिहारी पांडे, राजेंद्र पावन, और मुकेश पटेल शामिल रहे।

Hot this week

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

Topics

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img