Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

चौकी से संदेही आरोपी फरार:चोरी के शक में हथकड़ी लगाकर बैठाया था; तलाश में जुटी पुलिस

जिस थाना प्रभारी को आईजी के निर्देश पर एसपी ने 24 घंटे पहले लाइन अटैच किया है, उसी थाने की चौकी से चोरी का संदेही फरार हो गया। घटना रविवार देर शाम धनवंतरी नगर चौकी की है।

जहां पुलिस की टीम ने संदेही आरोपी को पकड़ने दौड़ भी लगाई पर वह हाथ नहीं लगा।

चौकी प्रभारी बोले-फरार हुए व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी को लेकर पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा और पूछताछ के लिए उसे धनवंतरी चौकी लेकर आए थे।

उसे हथकड़ी लगाकर बैठाया भी, पर युवक ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए हथकड़ी निकाली और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे और अब चोर की तलाश में जुट गए हैं।

कुछ दिनों पहले इसी चौकी के सामने से पुलिस वाहन चुरा ले गए थे चोर, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

25 अक्टूबर को इसी धनवंतरी नगर पुलिस चौकी से चोरों ने पुलिस के चीता वाहन पर हाथ साफ करते हुए उसे चुरा लिया था और पुलिस को भनक भी नहीं लगी।

अधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज किया लेकिन चोर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Hot this week

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

Topics

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img