Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में 34 साल की नर्स से रेप:सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; केस दर्ज

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में महिला नर्स के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर उसका सहकर्मी करीब 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक 34 साल की युवती एक निजी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ में पदस्थ है। यहीं पंकज गेहलोत भी जॉब करता है। आरोपी युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

8 महीने तक की ज्यादती

1 अप्रैल को आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शोषण करना शुरू कर दिया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता के साथ ज्यादती कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, आज होगी गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा

​भोपाल: ​आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम की...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img