Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर में बाइपास पर रेस,डिवाइडर में घुसी कार,दो की मौत:ग्वालियर के रहने वाले हैं दोनों मृतक, दूसरी कार खेत में पलटी

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में ग्वालियर के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक को चोट आई है। बताया जाता है रात में तीनों यहां पार्टी करने गए थे। अलसुबह वापस आने के दौरान हादसा हो गया।

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओ स्टार सिटी के पास की है। यहां तेज रफ्तार हुंडई VERNA कार MP09WF9951 डिवाइडर में घुस गई। हादसे में अमन पुत्र वीरेन्द्र उपाध्याय, निवासी नागदेवता मंदिर के पास शिंपी कॉलोनी ग्वालियर और उसके साथी अवधेश पुत्र श्रीवास पाठक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक परमीत घायल है।

जानकारी के मुताबिक तीनों विजय नगर इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गए थे। इसके बाद अलसुबह उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। परमीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गोले कॉलोनी, ग्वालियर ने पुलिस काे बताया की वह दूसरी कार में था। मामा अवधेश पाठक(40) अपने दोस्त अमन(30) के साथ राउ बायपास पर खाना खाने गए थे। यहां से कार अमन ड्राइव कर रहा था। सभी विजय नगर होटल जा रहे थे। मामा अवधेश पाठक साइड में बैठे थे और साथी परमीत पीछे की सीट पर। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रुद्राक्ष नर्सरी, रालामंडल बायपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मामा अवधेश और दोस्त अमन की मौके पर मौत हो गई।

बायपास पर रेस लगा रहे थे मामा-भांजा, खेत में पलटी क्रेटा कारटीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक इस हादसे में अमन के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार भी पलटी खा गई। गौरव और उसके साथ में बैठे युवक को मामूली चोट आई है। टीआई के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि दोनों कार से रेस लगा रहे थे। इस दौरान अमन की कार डिवाइडर में जा घुसी। जबकि गौरव की कार खेत में जाकर पलटी खा गई। क्रेटा कार में बैठा गौरव और उसका साथी कार से निकलकर आया। उन्होंने देखा तब तक अमन और अवधेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त की है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img